फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ENT surgeon on leave, patients returning disappointed from district hospital

Sant Kabir Nagar News: ईएनटी सर्जन अवकाश पर, जिला अस्पताल से निराश लौट रहे मरीज

Tue, 11 Jun 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
ENT surgeon on leave, patients returning disappointed from district hospital
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन दो दिनों से अवकाश है। इसके कारण नाक, कान व गला की पीड़ा लेकर अस्पताल पहुंचे मरीज को लौटना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से यही स्थिति है। कुछ मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बता दिया गया। जबकि कुछ का रजिस्ट्रेशन कर मेडिसिन के परामर्श चिकित्सक के पास भेज दिया गया। यहां ईएनटी के मरीजों को कुछ दवा लिख चिकित्सक अगले दिन ईएनटी के चिकित्सक को दिखाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ईएनटी के मात्र एक चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह तैनात है। इसके अलावा जनपद के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ईएनटी के चिकित्सक नहीं हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की औसत ओपीडी 1200 में लगभग है। इसमें 150 से 200 मरीज रोज ईएनटी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईएनटी चिकित्सक न होने के कारण दूरदराज से मरीज जिला अस्पताल आते हैं। लेकिन दो दिनों से उन्हें निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन

कान में दर्द की पीड़ा लेकर विकास खंड सांथा की रागिनी अग्रहरि का काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कर मेडिसिन के परामर्श चिकित्सक के पास भेज दिया गया। जहां चिकित्सक ने रागिनी को कुछ दवा लिखकर ईएनटी चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ईएनटी के केवल एक चिकित्सक हैं। उन्होंने 10 जून का अवकाश लिया था। लेकिन आवश्यक होने पर उन्होंने मंगलवार को भी अवकाश ले लिया। ईएनटी के मरीजों को मेडिसिन के चिकित्सक देखकर परामर्श दे रहे हैं।
- डॉ. भवनाथ पांडेय
सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed