फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Enrollment: From today, only three vehicles will come within 100 meters of Collectorate premises.

Sant Kabir Nagar News: नामांकन आज से, कलक्ट्रेट परिसर के सौ मीटर के दायरे में आएंगे सिर्फ तीन वाहन

Mon, 29 Apr 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Enrollment: From today, only three vehicles will come within 100 meters of Collectorate premises.
कलक्ट्रेट में लगे बैरिकेडिंग का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
- सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन
विज्ञापन

- डीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया
- सीसीटीवी की निगरानी में होंगे प्रत्याशी-समर्थक
- नामांकन प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
- डीएम व एडीएम ने नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का किया निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आदर्श आचार संहिता के दायरे में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नामांकन स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पर्चा दाखिला के दौरान प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर के दायरे में सिर्फ तीन वाहन ही आ पाएंगे।
प्रत्याशियों का नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच होगा। डीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है। नामांकन सोमवार से शुरू होकर छह मई तक चलेगा। नौ तक नाम वापसी है। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व एडीएम जयप्रकाश ने रविवार को नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग व्यवस्था आदि काे देखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यों व पटल आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ सुरेश चंद केसरवानी, एसडीएम शैलेश दुबे, अपर एसडीएम राजेश चंद्र, एसडीएम संजीव कुमार राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जुलूस व सभा पर प्रतिबंध
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रत्याशी किसी भी प्रकार का जुलूस व सभा बिना अनुमति के किए जाना प्रतिबंधित है। कलक्ट्रेट परिसर आते समय प्रत्याशियों को जुलूस की शक्ल में लोगों को साथ लेकर आना प्रतिबंधित है। इस दौरान पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। आरओ कार्यालय में नामांकन के लिए वोटर लिस्ट की सत्यापित काॅपी भी लगानी होगी। आपराधिक इतिहास के साथ संपत्ति की जानकारी भी पर्चा दाखिला करते समय उम्मीदवार को देना अनिवार्य है। नामांकन सकुशल कराने के लिए कुल पांच एसडीएम एआरओ के रूप में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी नोडल व सीओ बने नामांकन प्रभारी
कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए एएसपी को नोडल और सीओ सिटी को नामाकंन प्रभारी बनाया गया है। साथ ही नौ इंस्पेक्टर, 19 दरोगा, 18 हेड कांस्टेबल 41 कांस्टेबल, एक महिला एसआई, 24 महिला कांस्टेबल, छह सेक्शन पीएसी, एलआईयू व स्वाट टीम को लगाया गया है, जो नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।


नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशी के साथ रहेंगे प्रस्तावक
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशी समेत प्रस्तावक मौजूद रह सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed