{"_id":"648760e40b73e285810e82ee","slug":"encrochment-drive-khalilabad-news-c-7-1-204353-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सिकुड़ीं शहर की सड़कें, परेशानी झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सिकुड़ीं शहर की सड़कें, परेशानी झेल रहे लोग
Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
नुरी मस्जिद के पास सड़क पर किया गया अतिक्रमण ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में सड़कें अतिक्रमण की चपेट हैं और सिकुड़ गई हैं। सड़क की पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। बची जगह पर ठेला वालों का कब्जा हो गया है। इसके कारण शहर में आए दिन जाम लग रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।
खलीलाबाद में चार माह से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला है। इसके लिए निकाय चुनाव को वजह बताया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि त्रिपाठी मार्केट, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मेंहदावल बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। कुछ दुकानदार तो बाकायदा छाजन डाल कर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं।
दूसरी तरफ जहां थोड़ी जगह बची है वहां ठेले, खोमचे वालों ने कब्जा कर रखा हैं। इससे आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसमें फंसकर लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है।
विज्ञापन
0000000000000000000000000
रविवार व सोमवार को बढ़ जाती है दिक्कत
शहर के बरदहिया बाजार में रविवार व सोमवार को कपड़ा मंडी लगती है। यहां पर बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं, और सड़क के किनारे ही फुटपाथ पर दुकानें लगाते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। पूर्व में यहां अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन वर्तमान में फिर अतिक्रमण हो गया है। प्रशासन का निर्देश है कि दुकानों नालियों के पीछे लगाई जाए, लेकिन पटरियों पर खड़ा होने की भी जगह नहीं रहती है, जिससे दो दिन यहां जाम आम बात हो गई।
शहर निवासी शिव कुमार, रामजीत, सुनील कुमार आदि ने कहा कि सड़क तक दुकानें लगाने से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
0000000000000000000000
शीघ्र चलेगा अभियान
निकाय चुनाव की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका है। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद