फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment on statues installed in the city, shops set up

Sant Kabir Nagar News: शहर में स्थापित प्रतिमाओं पर अतिक्रमण, दुकानें लगाईं

Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on statues installed in the city, shops set up
- समय माता मंदिर के चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद, मुखलिसपुर तिराहे पर पंडित नेहरू की प्रतिमा
विज्ञापन

- देखरेख के अभाव में आसपास गंदगी भी पसरा
- सिर्फ पर्व पर ही पालिका प्रशासन लेता है सुधि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर केे प्रमुख चौराहों पर महापुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन प्रतिमाओं के पास ठेला लगाने वालों आदि का कब्जा है। इसके साथ ही इन प्रतिमाओं की देखरेख के नहीं हो रही है। आस पास गंदगी भी पसरी हुई है। प्रतिमाओं का न तो सुंदरीकरण हुआ और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था हो रही है।
शहर के समय माता मंदिर के पास चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद, मुखलिसपुर तिराहे पर पंडित जवाहरलाल नेहरू, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और डीघा के पास संतकबीर की प्रतिमा स्थापित है। इसमें संत कबीर की प्रतिमा को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन यहां पर अतिक्रमण की बोलबाला है। लोगाें ने आस-पास दुकानें सजा रखी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के आसपास फल विक्रेता ठेला लगा लिए हैं। सड़े फल दुकानदार प्रतिमा के आसपास ही फेंक दे रहे हैं। जिसके कारण चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यातायात पुलिस ने कई बार ठेला वालों को हटाया, लेकिन फिर ठेला लग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक चौराहा पर आंबेडकर प्रतिमा भी उपेक्षित पड़ी है। इसकी साफ-सफाई नहीं हो रही है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर ही यहां साफ-सफाई होती है। इसके बाद कोई झांकने तक नहीं आता है।


महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण की योजना भी अधर में
शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा और आसपास क्षेत्र के सुंदरीकरण कराए जाने की योजना है, लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन ने कुछ नहीं किया। जिसके कारण प्रतिमाएं उपेक्षित पड़ी हैं। हालांकि लाइटें आदि लगाई गई हैं।


प्रतिमाओं की साफ-सफाई के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यहां पर सुंदरीकरण के लिए भी तैयारी चल रही है। जल्द ही व्यवस्था बदली नजर आएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed