फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment on roads.. Mehdawal town struggling with traffic jam.

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर अतिक्रमण.. जाम से जूझ रहा मेंहदावल कस्बा

Thu, 12 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on roads.. Mehdawal town struggling with traffic jam.
- पेट्रोल पंप तिराहा पर लगा जाम, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन

मेंहदावल। कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या आए दिन सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को भी कस्बे के पेट्रोल पंप तिराहे पर सड़क जाम की समस्या से राहगीर जूझते रहे। लोगों का कहना है कि कस्बे की एक भी सड़क ऐसी नहीं है जहां सुचारू रूप से आवागमन किया जा सके। जिम्मेदारों का इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में रोष है।

मेंहदावल नगर पंचायत की 75,000 आबादी सड़क जाम की समस्या झेल रही है। नगर क्षेत्र के हर सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है। नालियों तक पर अतिक्रमण है, लेकिन जिम्मेदार अतिक्रमण करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के पेट्रोल पंप तिराहा पर सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र की एक भी सड़क ऐसी नहीं है जहां से बिना जाम के निकला जा सके। हर सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है और लोग प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अंजाहिया बाजार, चौक बाजार, नायक टोला मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय से मां नगर वाली मंदिर मार्ग, उत्तर पट्टी मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। कस्बे के अनिल सिंह, राही, जगलाल निषाद, गोरख, बेदू यादव आदि लोगों का कहना है कि बढ़ते अतिक्रमण के कारण नगर के लोगों के साथी बाहरी लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है। हालत यह है कि हर सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से मेंहदावल नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ पंकज कुमार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed