फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment in Menhdawal has led to incurable traffic jam, causing inconvenience to pedestrians.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में अतिक्रमण से जाम हुआ लाइलाज, राहगीर परेशान

Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in Menhdawal has led to incurable traffic jam, causing inconvenience to pedestrians.
मेंहदावल में जाम में फंसे लोग। 
रविवार को चौक बाजार, अंजहिया बाजार व ठाकुरद्वारा में लगा जाम
विज्ञापन

ईओ ने कहा- अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा
मेंहदावल। नगर पंचायत में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लगातार सड़क जाम की समस्या से मेंहदावल के लोग गुजर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।

वर्ष 2018-19 के बाद मेंहदावल नगर पंचायत में अतिक्रमण के विरुद्ध कोई अभियान नहीं चला है। पूर्व में तहसील प्रशासन के सहयोग से नगर पंचायत प्रशासन ने कुछ सड़कों पर अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया था, लेकिन वर्तमान समय में कस्बे के हर सड़क पर जबरदस्त अतिक्रमण है। इसका नतीजा यह है कि प्रतिदिन यहां के लोग सड़क जाम की समस्या झेल रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला पाने में फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मेंहदावल नगर पंचायत के चौक बाजार, अंजाहिया बाजार तथा ठाकुरद्वारा में लोगों को सड़क जाम की समस्या से गुजरना पड़ा। धूप में लोग परेशान नजर आए। हालात दिन प्रतिदिन आक्रमण के कारण बिगड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं और कस्बे की सूरत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान कई बार चलाया गया। कार्रवाई होती है कुछ दिन तक सड़क अतिक्रमण से मुक्त होती है फिर पुराने ढर्रे पर लोग लौट आते हैं। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed