फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees and officers are going door-to-door to provide information about the OTS scheme.

Sant Kabir Nagar News: घर-घर जाकर कर्मचारी-अधिकारी दे रहे ओटीएस की जानकारी

Fri, 19 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Employees and officers are going door-to-door to provide information about the OTS scheme.
बिजली उपकेंद्र करमाखान पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बकायेदार बिल चुकता करते हुए -संवाद
सेमरियावां। बिजली उपकेंद्र करमाखान में 19 दिन में 867 बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लिया है। उपभोक्ताओं को योजनाओं को लाभ देने के लिए 15 जगहों पर कैंप लगाए गए हैं। अब तक 83.61 लाख रुपये के बकाया राजस्व की वसूली हुई है।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लॉक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन पांचों फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


बिजली बकायेदारों को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शत प्रतिशत लाभ देने के लिए घर-घर बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच कर बकाया धनराशि की नोटिस देकर जमा करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही बकायेदारों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। योजना के शुरूआत होने के 19वें दिन शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र करमाखान पर 110 बिजली बकायेदार उपभोक्ताओं ने छुट का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और एक मुश्त धनराशि 7.50 लाख रुपये जमा कर अपना बिल चुकता किया। बिजली उपकेंद्र ने अब तक 15 जगहों पर लगाए गए कैंपों में कुल 1000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 867 बकायेदारों ने एक मुश्त धनराशि जमा कर अपना बकाया चुकता किया। दो किलोवाट घरेलू कनेक्शन और एक किलोवाट कनेक्शन के करीब 867 उपभोक्ताओं पर करीब 83.61लाख रुपये बकाया है। शासन की तरफ से इन उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा करने में भारी छूट देने के लिए तीन चरणों में तीन माह तक कैंप लगाकर लाभ दिया जायेगा। पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसबंर तक चलेगा। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाये धनराशि पर 25 फीसदी तक लाभ दिया जायेगा। योजना के शुरू होने के बाद 19वें दिन तक 1000 से ज्यादा बकायेदार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई इंद्रेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है। करमा खान उपकेंद्र पर 10656 बकायेदार उपभोक्ताओं पर लगभग 30 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed