फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis was placed on informing women about their rights.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को उनके अधिकार बताने पर दिया जोर

Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on informing women about their rights.
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने शनिवार देर शाम थाना मेंहदावल में साइबर क्राइम की समीक्षा की। मिशन शक्ति की प्रगति पूछी। महिला बीट अधिकारी गांवों और वार्डों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर महिलाओं व बालिकाओं के बीच सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए कहा। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। सीओ ने कहा कि साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ितों की शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आम जनमानस को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दें। जिससे वित्तीय धोखाधड़ी होने पर पैसा होल्ड कराया जा सके। थाने पर आने वाले फरियादियों को ''अनजान लिंक'' और ''ओटीपी'' शेयर न करने के लिए जागरूक किया। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed