फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on timely and fair disposal of complaints

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पर जोर

Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on timely and fair disposal of complaints
- पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों को तथ्यों के आधार पर पारदर्शी जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो सके।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायतें लेने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर जांचने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed