फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Embezzlement confirmed in MDM, Principal of Lal Bahadur Shastri College suspended

Sant Kabir Nagar News: एमडीएम में गबन की पुष्टि, लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज के प्रधानाचार्य निलंबित

Thu, 20 Feb 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement confirmed in MDM, Principal of Lal Bahadur Shastri College suspended
संतकबीरनगर। श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुम्पार के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर एक छात्रा ने एमडीएम (मिड-डे मील) न देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हुई जांच में मामला सही मिला। छात्र संख्या में भी हेराफेरी का मामला सामने आया है। डीआईओएस के निर्देश पर प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा को देखते हुए नए प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही एसपी से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है।
प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जारी पत्र में कहा है कि डीआईओएस से प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी पर अनियमितता की पुष्टि होने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश मिला है। तत्काल प्रभाव से राजदेव तिवारी को श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज टुम्पार के प्रधानाचार्य पद से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ सहायक अध्यापक राजीव कुमार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नजदीक है इसलिए निलंबित प्रधानाचार्य समस्त अभिलेख और पत्र दो दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रबंधक ने कहा कि चूंकि यह मामला अनियमितता से संबंधित है और विद्यालय में अराजकता का वातावरण सृजित किया गया है। उन्होंने एसपी से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed