{"_id":"668aee4cdcf8f22e19089d54","slug":"electrocution-in-pole-death-of-a-goat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117278-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोल में उतरा करंट, एक बकरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोल में उतरा करंट, एक बकरी की मौत
Mon, 08 Jul 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के जमुवारिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहदावल। रविवार को मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुवरिया गांव के समीप लगे ट्रांसफार्मर तथा पोल में बिजली उतर गई। जिसकी चपेट में चार बकरियां आ गईं। जिसमें एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गईं।
रविवार को करीब तीन बजे गांव के बाहर ट्रांसफार्मर तथा पोल के करीब कुछ बकरियां चर रही थी। अचानक पोल के सहारे करंट जमीन में उतर गया। जिसकी चपेट में चर रही चार बकरियां आ गई। बकरियों का शोर सुनकर लोग मौके पर जुट गए। जिसमें तीन बकरियां जहां घायल हो गई वहीं एक बकरी की मौत हो गई। बकरी जमुवरिया गांव के लखराज की बताई जा रही हैं। गांव के राजन पांडेय ने इसकी सूचना अवर अभियंता ग्रामीण को दी। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बिजली आपूर्ति बंद किया।