फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity9

उमस भरी गर्मी में दिनभर गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Tue, 05 Jul 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
electricity9
उमस भरी गर्मी में दिनभर गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

मगहर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की समस्या नहीं हो रही कम
कभी लोकल फाल्ट तो कभी लो वोल्टेज बनी मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मगहर फीडर से जुड़े करीब सौ गांवों के उपभोक्ताओं की समस्या कम नहीं होती दिख रही है। बिजली कटौती के बीच लोकल फाल्ट व लो-वोल्टेज ने उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि मंगलवार को दिनभर इससे जुड़े गांवों की बिजली गुल रही, जिससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
मंगलवार भोर में ही मगहर फीडर से जुड़े गड़सरपार, फेरुसा, सेमरी, निचौरा, बरईपार पैठान, नहसापार, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही, धरैची और दुबौली सहित करीब सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में बिजली आ जाएगी, लेकिन दिनभर बिजली नहीं आई। इसका कारण लोकल फाल्ट रहा। ऐसे में बिजली न रहने से कूलर, पंखे बेकार हो गए। जिससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। इस क्षेत्र के उपभोक्ता मनोज कुमार, दिनेश यादव, राम नरायण आदि ने कहा कि लोकल फाल्ट की समस्या आम बात हो गई है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर तक नहीं चल पाते हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बीच विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ढूंढकर इसे ठीक किया और शाम को करीब चार बजे बिजली आई। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण समस्या आई थी, जिसे दूर कर लिया गया है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक करें, ताकि उपभोक्ताओं को समस्या न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

जिले के 169 परिषदीय विद्यालयों में नहीं है बिजली
- प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द विद्युतीकरण कराए जाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 169 परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। जिसकी वजह से विद्यालय में कंप्यूटर आदि नहीं चल पा रहे हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने इन विद्यालयों में विद्युतीकरण कराए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही जुलाई माह के अंत तक विद्युत कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सोमवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने स्कूलों में विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की थी। जिसमें संतकबीरनगर जिले में 169 परिषदीय स्कूलों में विद्युत कनेक्शन न मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद महानिदेशक ने इन विद्यालयों में तत्काल विद्युत कनेक्शन कराए जाने का निर्देश दिया। इन विद्यालयों में विद्युतीकरण की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक को सौंपी गई है। प्रधानाध्यापकों से बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम को आवेदन देना है। आवेदन के बाद विद्यालय में विद्युत कनेक्शन लगने और मीटर लगने के बाद उसकी सूचना विभाग को देनी होगी। प्रधानाध्यापकों के जिम्मे बिल जमा करने की जिम्मेदारी नहीं होगी। इसका भुगतान मांग के अनुसार मुख्यालय स्तर से ऑनलाइन किया जाएगा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन लगाए जाने को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क कर विद्यालयों में कनेक्शन कराकर उसकी सूचना उन्हें दें। जिससे की महानिदेशक स्कूूली शिक्षा अभियान को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed