फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers took out a tricolor rally against privatization

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

Thu, 14 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers took out a tricolor rally against privatization
निजीकरक के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण व कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व बिजली कर्मियों के हित में नहीं है। इसका प्रस्ताव वापस लिया जाए।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विजन-2047 में बिजली व्यवस्था में लगातार हो रहे सुधार की चर्चा की जा रही है, ऐसे में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने निजीकरण के दस्तावेज के अनुसार निजीकरण के बाद भी प्रदेश सरकार को निजी कंपनियों को सस्ती दर पर बिजली मुहैया करानी पड़ेगी, जिसका भार सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल यह है कि निजीकरण के ऐसे प्रयोग से प्रदेश को क्या मिलने वाला है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बिजली कर्मियों का मुख्य उद्देश्य हर घर हर गांव तक सस्ती बिजली पहुंचाना है। बिजली कर्मी सीमित संसाधनों के बावजूद उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का कार्य कर रहे हैं। विगत आठ वर्षों में लाइन हानियां 42 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत पर आ गयी हैं, जो राष्ट्रीय मापदंड है। ऐसे में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर मुकेश गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसिया, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, धीरेंद्र यादव, श्रवण प्रजापति, विवेकानंद नायक, हरिप्रसाद, दिनेश शर्मा, सूरज प्रजापति, उमेश चौधरी, रंजन कुमार, मनीष मिश्रा, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed