फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers raised their voice against privatization

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार

Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers raised their voice against privatization
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भी बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के मामले में निजी क्षेत्र की विफलता को देखते हुए प्रदेश के 42 जनपदों में बिजली को निजीकरण निरस्त किया जाय।
विज्ञापन

संयोजक मुकेश गुप्ता ने कहा कि कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की बिजली व्यवस्था निजी घरानों को सौंपने के पहले सरकार को यह विचार करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा और आगरा में निजी कंपनी द्वारा भेदभाव को देखते हुए बिजली के निजीकरण का निर्णय कदापि उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, राजकुमार, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed