{"_id":"686fff57301e8b1893086827","slug":"electricity-wire-broke-and-fell-in-mahuli-power-supply-stopped-for-six-hours-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-135327-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में टूटकर गिरा बिजली का तार, छह घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में टूटकर गिरा बिजली का तार, छह घंटे ठप रही आपूर्ति
Thu, 10 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली फाल्ट को ठीक करते हुए कर्मचारी
महुली। महुली कस्बे की बिजली व्यवस्था पिछले सप्ताह भर से लड़खड़ाई हुई है। दो दिन पूर्व जहां तीन ट्रांसफार्मर एक साथ जल गए। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह अचानक कस्बे में बिजली का तार टूटकर गिर गया। नतीजा यह हुआ कि उसमें तेज धमाके हाेने लगे और आवागमन ठप पड़ गया। इस दौरान छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
कस्बे के बीचो-बीच बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 बजे अचानक एक पोल के ऊपर से तेज आवाज में चिंगारी निकलने लगी। इस दौरान तार टूट कर गिर गया। तार जमीन पर गिरने के बाद भी उसमें से तेज धमाके होते रहे और रास्ते में आवागमन ठप हो गया। लोगों ने इस बारे में सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना के तकरीबन मिनट बाद बिजली काटी गई फिर रास्ते पर आवागमन शुरू हो सका। हालांकि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे तक तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी।