फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity was cut off for 16 hours, people were restless due to heat

Sant Kabir Nagar News: 16 घंटे गुल रही बिजली गर्मी से लोग बिलबिलाए

Thu, 24 Apr 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 16 hours, people were restless due to heat
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार देर रात तकनीकी खराबी ठीक होने के बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति प्रभावित होने से बुधवार की रात लगभग 300 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीणों को बिजली कटौती की पीड़ा झेलनी पड़ रही है। हैंसर व पौली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से गोपीपुर, सेमरडाड़ी, प्रजापितपुर पड़री, रुपिन कला, बंडा बाजार, छपिया, कटार मिश्र, हैंसर बाजार, दुघरा कला, बैकुंठपुर, पोखरा, कनरपुर, बकौली कला, धनघटा, गागरगाड़, लहुरेगांव, शनिचरा बाजार, सेंवईपार, रानीपुर, मुठही कला, कड़जीरुस्तमपुर आदि गांवों में अंधेरा छा गया। क्षेत्र में बिजली से चलने वाले छोटे-बड़े कारोबार भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राम अजोर, रुदल प्रसाद, जयकरन, लक्ष्मी निषाद ने बताया में बिजली आपूर्ति बंद होने लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन लोग विद्युत कटौती से जूझ रहे हैं। लगभग 16 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार की रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed