फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply system faltered, city remained in darkness throughout the night

Sant Kabir Nagar News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई, रात भर अंधेरे में रहा शहर

Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system faltered, city remained in darkness throughout the night
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। प्रतिदिन कहीं न कहीं तार टूटने और ट्रांसफार्मर के हीट होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बृहस्पतिवार रात 10 बजे शहर के 132 केवीए में केबल जल गया, जिससे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। करीब तीन घंटे बाद बिजली आई, लेकिन एक घंटे बाद फिर गायब हो गई। यही स्थिति पूरे रात चलती रही। इधर सुबह में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने उपभोक्ताओं की दिक्कत और बढ़ा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बृहस्पतिवार की तुलना में तापमान में कमी आई है, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत नहीं पा रही है। बृहस्पतिवार में विधियानी में 132 केवीए के केबिल जल गया। इससे आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। बाद में आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इस बीच उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी रात उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान बिजली व्यवस्था और बिगड़ गई। त्रिपाठी मार्केट के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। साथ ही बरदहिया बाजार में भी विद्युत लाइन में खराबी आ गई, जिसके कारण बिजली गुल हो गई। लोग उमस भरी गर्मी से जूझते रहे।
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार में ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई दी जा रही है। शहर के निवासी संजय गुप्ता, अनिल कुमार आदि ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। इसमें सुधार की जरूरत है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुल रही बिजली
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ रही है। शुक्रवार को सुबह तेज हवा और बारिश के बीच बिजली गुल गई। मगहर फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में करीब चार घंटे बिजली नहीं आई, जिसके कारण सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र निषाद, रमाकांत आदि ने कहा कि आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है, जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रात मे 10 बजे अचानक बिजली कट गई। उमस भरी गर्मी थी, पंखा आदि बंद होने के कारण पूरा शरीर पसीने से तर हो गया। तीन घंटे बाद बिजली आई भी तो एक घंटे तक रही फिर कट गई। यह क्रम पूरी रात चलता रहा।
दिलीप अग्रहरि, शहरवासी

रात में बिजली की आवाजाही जारी थी, सुबह के समय बिजली पूरी तरह से गायब हो गई। जिससे पानी का संकट खड़ा हो गया। पिछले एक सप्ताह से रात में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे उमसभरी गर्मी में रात में ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं।

मनोज पांडेय, शहरवासी


गर्मी ज्यादा होने के कारण समस्या आ रही है। कर्मियों को लगाकर जहां पर भी गड़बड़ी आई, उसे ठीक कराया गया है। इसके साथ ही शहर में जर्जर तारों व पोल को बदला जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
केएन शुक्ला, एसडीओ विद्युत खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed