{"_id":"66cf6dbdc6205c7f7d0fceb1","slug":"electricity-supply-stopped-for-seven-hours-10-thousand-population-affected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119895-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 10 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 10 हजार की आबादी प्रभावित
Thu, 29 Aug 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
-अनुरक्षण व मरम्मत के लिए आपूर्ति बाधित
-सुबह 10 बजे कटी बिजली तो शाम पांच बहाल हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के डीघा इलाके में बुधवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे करीब दस हजार आबादी प्रभावित हुई। बिजली निगम मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य करा था। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे से कटी बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत निगम कहीं केबल डालने का कार्य करा रहा है तो कहीं पोल बदले जा रहे हैं। इस बीच बुधवार का सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक डीघा क्षेत्र में लाइनों के अनुरक्षण और मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। दिनभर बिजली न रहने से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे परेशान रहे। दिन में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इस बीच शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
क्षेत्र निवासी राधेश्याम चौसरिया, पवन कुमार आदि ने कहा कि दिनभर बिजली गुल रहने से पंखा, कूलर बेकार हो गए और उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। तेज धूप होने के उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत लाइनों के अनुरक्षरण और मरम्मत के लिए डीघा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ