{"_id":"670c0be8877274515a014d38","slug":"electricity-supply-stopped-even-on-the-day-of-dussehra-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122209-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दशहरे के दिन भी बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दशहरे के दिन भी बिजली आपूर्ति ठप
Sun, 13 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व पर बिजली न काटने का शासन ने निर्देश जारी किया था, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आंख मिचौली बनी रही। स्थिति यह रही कि दिनभर रुक-रुक कर बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
त्योहारों पर बिजली कटौती न करने के शासन ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत दशहरा पर्व पर भी बिजली न काटने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद शहर से लेकर देहात तक बिजली की कटौती ने दिनभर लोगों को परेशान किया। शहर में दशहरा पर्व पर भीड़ देर शाम तक बनी रही। इस दौरान कई बार बिजली कटी। हालांकि यह कटौती कुछ देर के लिए होती रही, लेकिन इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर निवासी प्रदीप कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि दशहरे पर दिनभर बिजली की आवाजाही होती रही। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती का सिलसिला बना रहा। खलीलाबाद एसडीओ केएन शुक्ल ने बताया कि दशहरे पर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। विसर्जन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हों, इसके लिए कुछ देर के लिए बिजली काटी गई थी। संवाद