{"_id":"67952b4da3cb70ef82081958","slug":"electricity-of-16-consumers-cut-off-outstanding-dues-of-rs-210-lakh-recovered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127619-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 16 उपभोक्ताओं की बिजली काटी, 2.10 लाख बकाया वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 16 उपभोक्ताओं की बिजली काटी, 2.10 लाख बकाया वसूला
Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण एवं एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए शनिवार को बड़गो में कैंप लगाया गया। इस दौरान बकाए में 16 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, जबकि 2.10 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई।
अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही एक मुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया जा रह है। इसके तहत शनिवार को बड़गो में कैंप लगाया गया, जहां अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के साथ मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 35 उपभोक्ताओं का एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराते हुए 2.10 लाख रुपये राजस्व वसूले गए। उन्होंने बताया कि बकाया बिल जमा न करने पर 16 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता भानू प्रताप चौरसिया, महेंद्र कुमार, संतराम, बदरे आलम आदि मौजूद रहे।