फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity has been going off at night for several days

Sant Kabir Nagar News: कई दिनों से रात में गुल हो जा रही बिजली

Thu, 08 Feb 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity has been going off at night for several days
-भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अंतर्गत पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से आधी रात में बिजली आपूर्ति ठप होने का मामला तूल पकड़ रहा है। आईटी सेल भाजपा पूर्वी मंडल के संयोजक ने तीन दिनों से आपूर्ति बाधित होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगपुर, छपिया अंगद ढोढ आदि गांव में तीन दिनों से रात में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है। भाजपा आईटी सेल पूर्वी मंडल के संयोजक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनों से रात में 11 बजे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण काफी समस्या हो रही है। विद्युत आपूर्ति आधी रात को बाधित होती है और दूसरे दिन दोपहर बाद बहाल होती है। जिसके कारण लोगों को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

इन्वर्टर जवाब दे जा रहे हैं। पानी की टंकी खाली हो जा रही है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा नेता ने जहां अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड से शिकायत दर्ज कराई है वहीं ऑनलाइन पोर्टल पर भी बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मामला उठाते हुए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed