फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity cut off for 12 days, residents of Mahagarh are boiling in the heat

Sant Kabir Nagar News: 12 दिन से बिजली गुल, गर्मी में उबल रहे महगरवासी

Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for 12 days, residents of Mahagarh are boiling in the heat
संतकबीरनगर। जिले में पड़ रही गर्मी से परेशान लोगों का दर्द बिजली निगम के अधिकारियों के कान तक नही पहुंच पा रहा है। मगहर क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर जलने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। बिजली निगम के एसडीओ से काफी मिन्नत के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन

मगहर के नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबा के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो लगभग 25 बिजली उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। बिजली उपभोक्ता तैमूर मलिक, जावेद, अनवर आदि उपभोक्ताओं के अनुसार लगभग चार साल पहले यहां पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जो सही तरीके से चल रहा था। 11 मई को बिजली निगम के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया। 13 मई को स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा। कर्मचारियों ने चेक करने के बाद ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी देकर बदलवाने के लिए कहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जेई से संपर्क किया। जेई ने उपभोक्ताओं के सामने कागजात तैयार करके एसडीओ को फारवर्ड कर दिया। 12 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसकी वजह से उपभोक्ता भीषण गर्मी में दुश्वारियां झेलने के लिए विवश है। गर्मी में रात के अंधेरे में लोग अपने घरों की छत पर जागकर व्यतीत कर रहे हैं। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर न लगने पर 20 मई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

0000000000000000000
शिकायत के बाद भी इतने दिन तक ट्रांसफार्मर न बदला जाना काफी गंभीर हैं। अभी एमडी का वीडियो कांफ्रेस चल रहा है। खाली होने के बाद मामले की जानकारी की जाएगी। मामला सही मिलने पर लापरवाह कर्मियों को चार्जशीट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed