फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity consumers living in darkness for a month

एक माह से अंधेरे में रह रहे विद्युत उपभोक्ता

Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers living in darkness for a month
एक माह से अंधेरे में रह रहे विद्युत उपभोक्ता
विज्ञापन

-खंभा टूटने के बाद से बाधित है आपूर्ति
धनघटा। क्षेत्र के डुहिया कला गांव निवासी 17 विद्युत उपभोक्ता एक माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके घर के तरफ गया विद्युत पोल तेज हवा के कारण टूट गया था। तभी से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस कारण तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

डुहिया कला गांव के निवासी एवं विद्युत उपभोक्ता मोहित, प्रह्लाद, बिंद्रावन, राम भवन, चंद्रिका, बबलू, धुरई, पप्पू, रोहित आदि का कहना है कि दलित बस्ती के 17 लोग वर्ष 1997 से विद्युत कनेक्शन लिए हुए हैं। तभी से सभी के घर विद्युत सप्लाई भी हो रही थी। एक माह पहले तेज हवा के कारण विद्युत पोल टूट कर गिर गया। तभी से बिजली आपूर्ति बाधित है और लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत वितरण निगम के अधिकारी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर रहे हैं। इस कारण तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ विद्युत वितरण निगम के जेई बीपी चौरसिया का कहना है कि डुहिया कलां में विद्युत पोल गिरने से 17 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी उन्हें नहीं है। दो लोग अभी हाल ही में आए थे, उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पत्रावली बनाकर भेज दी गई है। जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed