{"_id":"651ef4f8d356472a27066c28","slug":"electricity-consumers-are-torn-between-two-districts-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3804-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो जनपदों के बीच पिस रहे बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो जनपदों के बीच पिस रहे बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र के कुछ गांवों में सिद्धार्थनगर के खेसरहा और कुछ में सांथा फीडर से हाेती है बिजली आपूर्ति
- तकनीकी समस्या होने पर मरम्मत में लगता है काफी समय
- लंबे समय से जिले से सांथा क्षेत्र से बिजली आपूर्ति की हो रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जनपद के उत्तरी सरहद पर स्थित धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से हलकान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के 84 गांवों के उपभोक्ता दो जनपदों के बीच पिस रहे हैं। दो जनपदों से बिजली आपूर्ति होने के कारण समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो पाता है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के 84 गांवों में सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। कुछ गांव में संतकबीरनगर जनपद के सांथा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। तकनीकी समस्या आने पर दूसरे जनपदों के बिजलीकर्मी मरम्मत के लिए समय से नहीं पहुंचते। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। संतकबीरनगर जनपद के गठन से पूर्व यह जनपद बस्ती जनपद का हिस्सा हुआ करता था। सिद्धार्थनगर जनपद से सीमा सटा होने के कारण धर्मसिंहवा क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति खेसरहा फीडर से होती थी। जनपद का गठन होने के बाद से सांथा फीडर का निर्माण होने के बाद से कुछ गांवों में सांथा फीडर से बिजली आपूर्ति होने लगी तो कुछ गांवों में अभी भी खेसरहा फीडर से बिजली आपूर्ति हो रही है। सांथा फीडर के गांव में तकनीकी समस्या आने पर समस्या का निस्तारण जल्द हो जाता है, लेकिन खेसरहा फीडर से जुड़े गांवों में तकनीकी समस्या आने पर मरम्मत में दो से तीन दिन लगता है। उपभोक्ता दो जनपदों के बीच में पिस रहे हैं। लंबे समय से सांथा क्षेत्र से बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में आ रही समस्या झेलनी पड़ रही है।
00000000000000000000000000000
शेड्यूल के अनुसार नहीं मिलती बिजली
ग्रामीण अनिल सिंह, दिनेश शुक्ला, जयप्रकाश शुक्ला, संजय सिंह, महीप बहादुर पाल, शिव शंकर पांडेय, कृष्ण मोहन राय आदि ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शासन से निर्देश है। उसके बावजूद यहां पर महज 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल पाती है। तकनीकी समस्या आने पर लंबे समय तक बिजली कटौती का दंश लोगों को झेलना पड़ता है। धर्मसिंहवा क्षेत्र में यह समस्या पिछले दो दशक से बनी हुई है, लेकिन इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं।
0000000000000000000000
दो जनपदों से हो रही बिजली आपूर्ति के कारण आ रही समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में सूबे के ऊर्जा को पत्र भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल त्रिपाठी- विधायक मेंहदावल
000000000000000000000000000000
वीरेंद्र यादव