फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric supply not conduct, people blok road

बिजली आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Tue, 06 Oct 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
electric supply not conduct, people blok road
बिजली की मांग को लेकर मेंहदावल बाईपास के समीप लोगों ने सउ़क जाम किया। - फोटो : KHALILABAD
बिजली आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

-पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया, सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सतंकबीरनगर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते ठप हुई बिजली आपूर्ति से आक्रोशित शहर के लोगों ने मेंहदावल बाईपास से सटे कोइरीपुरवा के पास सड़क जाम कर दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। उधर दूूूूसरी तरफ सपा कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल बाईपास से कैंडल मार्च निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाए।

करीब 15 मिनट तक हुए जाम के दौरान शहरवासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सोमवार से ही बिजली आपूर्ति ठप है। लोग परेशान है, पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि कुछ जगहों पर बिजली दी जा रही है तो इस क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बहाल की जा। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोज पांडेय, एसएसआई अवधेश पांडेय, बीएन सिंह, राघवेंद्र पांडेय आदि पुलिस कर्मी पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम खत्म कराया। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकला। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कई घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है और आम लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed