फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electoral Registration Officer appointed

Sant Kabir Nagar News: नियुक्त किए गए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electoral Registration Officer appointed
नियुक्त किए गए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि 312- मेंहदावल में एसडीएम मेंहदावल, 313-खलीलाबाद में एसडीएम खलीलाबाद एवं 314- धनघटा(अ.जा.) में एसडीएम धनघटा को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मेंहदावल में तहसीलदार मेंहदावल, खंड विकास अधिकारी मेंहदावल, खंड विकास अधिकारी बेलहर कलां, खंड विकास अधिकारी बघौली, खंड विकास अधिकारी सांथा एवं खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल व खलीलाबाद के लिए तहसीलदार खलीलाबाद, खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद, खंड विकास अधिकारी सेमरियांवा, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद तथा धनघटा (अ.जा.) के लिए तहसीलदार धनघटा, खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार, खंड विकास अधिकारी पौली, खंड विकास अधिकारी नाथनगर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय कांटेक्ट सेंटर खुला

संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद स्तर पर कांटेक्ट सेंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर आम जनमानस की सुविधा के लिए कांटेक्ट सेंटर खोल दिया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है। यह जानकारी एडीएम जय प्रकाश ने दी है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के किसी भी विनिश्चय के प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed