{"_id":"5d61718f8ebc3e0164405be9","slug":"election-khalilabad-news-gkp318820144","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, मतदान 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, मतदान 30 को
विज्ञापन
अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए होना है चुनाव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 30 अगस्त को होगा। शनिवार को नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में अब कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक प्रत्याशी होने के कारण उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
नियत समय एक बजे तक जब किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो चुनाव अधिकारियों ने अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस दौरान चुनाव कार्यालय में प्राचार्य डॉक्टर रामसोच यादव, डॉ अमरनाथ पांडेय, डॉ अमित भारती, डॉ मंजू मिश्र समेत आदि मौजूद रहे।
परिचय पत्र वालों को ही मिलेगा प्रवेश
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में उन्हीं छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास महाविद्यालय का परिचय पत्र होगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने दी हैं।