फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Election Commission's instructions should be followed 100 percent: DM

निर्वाचन आयोग के निर्देश का शत-प्रतिशत किया जाए पालन : डीएम

Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election Commission's instructions should be followed 100 percent: DM
- लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दें अधिकारी
विज्ञापन

-जल्द ही लागू हो सकती है चुनाव की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाएं।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा निर्वाचन डयूटी में लगाए गए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को उनके कार्य व उत्तरदायित्वों से अवगत कराया। कहा कि प्रभारी अधिकारी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ संपादन करना सुनिश्चित करें। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी किए जाने कि संभावना है। इसलिए सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि अपनी-अपनी निर्धारित निर्वाचन ड्यूटी के अनुसार समय रहते पूरी तरह से अपने कार्यो से भलीभांति परिचित होते हुए तैयारी कर लें, जिससे कार्य के दौरान असहज स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने कार्य के संबंध में तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कार्य को पूर्ण किए जाएं। ताकि चुनाव के दौरान समस्त चुनाव के कार्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप समयबद्धता के साथ संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तैयारियों के समीक्षा के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारियों के द्वारा सभी कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुरूप ही संपन्न किए जाएंगे। इसके अलावा एडीएम जय प्रकाश ने लोकसभा चुनाव को संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए समस्त प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व के अनुसार एक-एक कर विस्तार से बताया। अधिकारियों ने विगत चुनाव के दौरान उनके कार्य अनुभव के बारे में भी जानकारी ली।

मतदान, मतगणना कार्मिक, ईबीएम संबंधित कार्य, वाहन, लेखन सामग्री, डाक मतपत्र, कंट्रोल रूम का संचालन, एमसीएमसी, स्ट्रांग रूम आदि के संबंध में कदम उठाए जाएं। बैठक में सीडीओ संत कुमार, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डाॅ. सुनील कुमार, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed