{"_id":"6457eef854da77fa890b8486","slug":"election-campaign-news-khalilabad-news-c-7-1-156071-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त वातावरण में लोग करें मतदान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त वातावरण में लोग करें मतदान : डीएम
Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बखिरा नगर पंचायत में बूथ का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।संवाद
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने बखिरा कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने लोगों को भरोसा दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। ऐसे में लोग निर्भीक होकर मतदान करें। इस दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील की। इसके साथ ही जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत की और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया। डीएम संदीप कुमार ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम जन को आश्वस्त किया कि जिले की पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन, प्रभारी चौकी बखिरा जितेंद्र सिंह, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।