फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly Man Injured in Land Dispute Dies During Treatment

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 Jun 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Injured in Land Dispute Dies During Treatment
सांवर की मौत के बाद गांव में एहतियातन तैनात पुलिस फोर्स
धनघटा। ग्राम पंचायत ददरवार के चोरमरा गांव में 15 दिन पहले रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग सांवर की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सांवर की जान नौ इंच जमीन के लिए हुए विवाद में चली गई। उनका शव आने के बाद घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरमरा गांव निवासी सांवर (62) 17 मई को अपने मकान की नींव बनवा रहे थे। उनके विपक्षी अजय व अन्य उधर से 9 इंच जमीन छोड़कर नींव बनवाने की बात कर रहे थे। सांवर ने जब जमीन छोड़ने से इन्कार कर दिया तो मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में सांवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे सोनू को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अजय, सुनील, छोटू, इंद्रावती, सैलाब के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। उधर गंभीर रूप से घायल सांवर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज से परिवार के लोग सांवर को इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए। आजमगढ़ में गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे सांवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है। थाना प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

----------------------
घटना की जानकारी होने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूर्व में हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अभयनाथ मिश्र, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed