फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight tonnes of polythene is being consumed every day in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में हर दिन खप रही आठ टन पॉलिथीन

Fri, 30 Aug 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight tonnes of polythene is being consumed every day in the city
पन्नी में सामान लेके जाते हुए।संवाद
-पॉलिथीन के कचरे से जाम हो रही नालियां, बनी रहती है जलभराव की समस्या
विज्ञापन

- औपचारिकता तक सिमटा नगर पालिका का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रतिबंधित पॉलिथीन भले ही सेहत के लिए जानलेवा हो, लेकिन यहां इनका प्रयोग बेरोकटोक हो रहा है। शहर में रोज करीब आठ टन प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है, जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। नगर पालिका प्रशासन अभियान के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है।
पॉलिथीन कचरे के कारण शहर के नाले और नालियां चोक हो रही हैं। इसके कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन रही है। स्थिति यह है कि सब्जी, फल, किराना के सामान, दवा आदि पॉलिथीन में ही दी जा रही है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, लेकिन उसका भी असर नहीं दिख रहा है। लोग घरों से खाली हाथ आते हैं और पॉलिथीन में सामान लेकर चले जाते हैं। करीब दो साल पूर्व इस पर रोक लगाई गई थी। नगर पालिका प्रशासन को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शहर में पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग बेरोकटोक हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के आकड़ों की मानें तो शहर से प्रतिदिन 48 टन कचरा निकलता है, जिसमें करीब आठ टन पॉलिथीन व प्लास्टिक होती है।
00000000000000000000
नालियां हो रहीं चोक, पर्यावरण प्रदूषण को भी खतरा
शहर में पॉलिथीन और प्लास्टिक के कारण नालियां जाम हो रही हैं। इसका कारण यह है कि लोग पॉलिथीन नालियों में ही फेंक देते हैं। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण का भी खतरा बना रहता है। नालियां जाम होने से जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
नगर पालिका प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक को लेकर समय- समय पर अभियान चलाती है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो दुकानदारों का चालान भी किया जाएगा।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed