फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight accused from both sides arrested in police post uproar case

Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी बवाल कांड में दोनों पक्षों से आठ आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Thu, 18 Jul 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Eight accused from both sides arrested in police post uproar case
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र स्थित काली जगदीशपुर पुलिस चौकी बवाल कांड में दोनों पक्षों से पुलिस ने देर रात आठ लोगों की गिरफ्तारी की। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की भी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। काली जगदीशपुर चौकी पर विवाद के बाद पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काली जगदीशपुर और बनकटिया गांव के लोगों के आमने सामने होने के बाद पुलिस अभी कुछ समझ पाती तबतक एक गांव के तमाम लोगों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व तोड़फोड़ की। आनन-फानन में एसओ महुली रामकृष्ण मिश्र व एसओ धनघटा अनिल कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ काली जगदीशपुर चौकी पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने चौकी पर उपद्रव करने के मामले में दोनों पक्ष से 25 नामजद एवं 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर पुलिस ने चौकी पर उपद्रव करने के मामले में काली जगदीशपुर गांव निवासी अर्जुन, हनुमान, जनार्दन, चंद्रभान, रमाकांत और बनकटिया गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय, सुशील कुमार पांडेय और दिव्यांशु को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आठों आरोपी के खिलाफ समस्त लिखा-पढ़ी का काम पूरा करने के बाद संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों गांव में दहशत, कई परिवारों से लोग हुए भूमिगत
काली जगदीशपुर और बनकटिया गांव में विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से लोग दहशत में आ गए हैं। दोनों गांव के कई परिवारों से काफी लोग भूमिगत हो गए हैं। इधर पुलिस ने आठ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अन्य अज्ञात की पहचान करने का काम तेज कर दिया है। घटना के समय बनाएं गए वीडियो व फुटेज के आधार पर पुलिस मामले में बवाल की घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली जगदीशपुर चौकी पर हुए विवाद के मामले में आठ आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है। जिन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामकृष्ण मिश्र, एसओ महुली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed