{"_id":"693346908416a602220ec8c3","slug":"eggs-that-have-passed-their-expiration-date-can-ruin-your-health-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142347-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेहत बिगाड़ देंगे उम्र पूरी कर चुके अंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेहत बिगाड़ देंगे उम्र पूरी कर चुके अंडे
Sat, 06 Dec 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर में अंडे के थोक दुकान की जांच करते खाद्य अधिकारी-स्रोत खाद्य विभाग
संतकबीरनगर। अगर आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो अच्छी तरीके से जांच पड़ताल करने के बाद ही खरीदें। अंडा एक्सपायर्ड डेट का भी हो सकता है। खराब अंडा खाने से पेट संबंधी बीमारियाें का खतरा रहता है। डॉक्टर का कहना है कि इससे एलर्जी, उल्टी-दस्त जैसी समस्या हो सकती है। खाद्य विभाग की टीम की जांच में यह मामला पकड़ में आया है। जांच में एक्सपायर्ड अंडा पाए जाने पर टीम ने अंडे का नष्ट करा दिया और थोक विक्रेता को चेतावनी दी। इसके साथ ही लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही टीम ने ड्राई फ्रूटस के नमूने लिए है। खाद्य सामग्री के कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम शुक्रवार को अंडे के थोक विक्रेता हैदराबाद एग सेंटर खलीलाबाद पहुंची। निरीक्षण के दौरान अंडा विक्रेता खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्हें नोटिस दिया गया है। सतीश कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश और डीएम के निर्देश के क्रम में छापेमारी की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान कुछ अंडे खराब दिखे। जांच की गई तो पूरी तरह से खराब निकले। उसे नष्ट कराने के निर्देश दिए गए। उन्हाेंने बताया कि अंडा एक माह तक सही होता है। उसके बाद वह धीरे-धीरे खराब होने लगता है। ऐसे में इसकी जांच पड़ताल कर खरीदारी करें। टीम खलीलाबाद स्थित वी मार्ट प्राइवेट लिमिटेड पहुंची। वहां से तीन सर्वे नमूने खजूर के व दो सर्वे नमूने किशमिश के लिए गए। इसके साथ ही प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के मद्देनजर सुधार के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि धनघटा तहसील के नाथनगर के ओमप्रकाश के प्रतिष्ठान से खजूर का एक व अजय कुमार बंडा चौराहा धनघटा से खजूर के दो व किशमिश का एक नमूना लिया गया। कुल नौ सर्वे नमूने एकत्र किए गए। उसको जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल समेत अन्य मौजूद रहे।
0
ऐसे करें अंडे की पहचान
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि अंडे की पहचान के लिए अगर फूटते समय अंडे की जर्दी पूरी तरह से घुल जाए तो समझें कि अंडा खराब है। अगर जर्दी अलग है तो अंडा सही है। खड़ा अंडा की जांच के किए उसे अंधेरे से लाइट के सामने लाएं अगर आर पार रोशनी जा रही है तो समझें कि अंडा सही है और अगर अंडे में कुछ कालापन दिखे तो वह खराब है। अंडा एक माह के बाद खराब हो जाता है। इसके साथ ही एक बर्तन में पानी लें। अगर अंडा पानी में तल पर बैठ जाए तो ताजा है। थोड़ा ऊपर उठे तो पुराना है और अगर सतह पर तैरने लगे तो खराब है।
0
खराब अंडा खाने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इससे बाल झड़ना, एलर्जी, उल्टी-दस्त की समस्या आ सकती है। अंडे की खरीदारी करते सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर अंडा खाने के बाद दिक्कत आती है तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। - डाॅ. कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ फिजिशियन जिला अस्पताल
0
अंडे के थोक व्रिकेता के वहां पर छापा मारा गया है। कुछ अंडे जांच में खराब मिले हैं। उसे नष्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। -सतीश कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन