फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Efforts to build an overbridge at the cotton mill railway crossing in Maghar are in full swing.

Sant Kabir Nagar News: मगहर के सूती मिल रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनने की कवायद तेज

Wed, 25 Feb 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build an overbridge at the cotton mill railway crossing in Maghar are in full swing.
मगहर में ओवरब्रिज के लिए जमीन की पैमाइश करते लेखपाल-संवाद
-शुरू हुई भूमि की पैमाइश, होली के बाद होगी निर्माण कार्य की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। सूती मिल रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर बनने वाले 694 मीटर ओवरब्रिज के लिए भूमि की पैमाइश शुरू हो गई है। इसके लिए सेतु निगम के जरिये जमीन की पैमाइश कराई गई। तहसील के तीन लेखपालों द्वारा सड़क के दोनों तरफ माप करने के बाद चिह्न लगाए गए। इस दौरान लोगों को ओवरब्रिज के बारे में जानने की जिज्ञासा रही। वहीं जिनकी जमीन सड़क में निकल रही है। वह हताश व परेशान भी दिखे।

गौरतलब हो कि मगहर के नेशनल हाईवे सहित सूती मिल रोड पर तीन ओवरब्रिज बनने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी जा चुकी है। सरकार ने बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बनाई है। साथ ही मगहर से सूती मिल जाने वाली रोड पर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर भी आसान होने वाला है।
विज्ञापन

इसके क्रम में मंगलवार को लेखपाल अमित सिंह, लेखपाल बीरेंद्र वर्मा व लेखपाल, जितेंद्र कुमार की टीम के द्वारा मगहर से सूती मिल की तरफ जाने वाली रोड पर रेलवे क्राॅसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए भूमि की पैमाइश की। सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नौ नौ मीटर एरिया कवर करने के लिए भूमि की नाप कर उसे चिह्नित किया गया। इसमें तमाम लोगों की दुकानें, मकान व खेत की जमीनें जा रही हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क के दोनों तरफ के एरिए की मापी की जा रही है। सड़क के बाद जिसकी जमीन, मकान व दुकान नाप की जद में आ रहे हैं। उसकी सेतु निर्माण निगम द्वारा नाप कराई जा रही है। यह ओवरब्रिज 694 मीटर तक का होगा। सड़क के बीचोबीच से नौ-नौ मीटर भूमि दोनों तरफ चिह्नित की जा रही है। जितनी सड़क बनी है उसी पर ओवरब्रिज बनेगा। बाकी जो सड़क के अलावा भूमि चिह्नित की जा रही है उस पर लिंक रोड के साथ ही नाले का निर्माण किया जाएगा। यह ओवरब्रिज सूती मिल रोड पर स्थित मस्जिद के पहले से बनकर उसी मार्ग से होते हुए रेलवे फाटक के ऊपर से गुजरकर मिल के पिछले हिस्से में जाकर रोड में मिल जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई गई है। उनकी टीम के जिम्मे सड़क के बीच से दोनों तरफ 9-9 मीटर नापी कर भूमि को चिन्हित कर रिपोर्ट विभाग को सौंप देना है।


इस मौके पर सभासद अमीर कादरी, पूर्व सभासद अबरार आलम, हाजी मोहम्मद अकरम, राम नरेश, मकसूदूल हसन, फिरोज आलम अंसारी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद अमीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed