{"_id":"6a2da1955255e0c56d0a0fb0","slug":"efforts-to-build-a-mini-bus-station-in-khalilabad-gain-momentum-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152137-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में मिनी बस स्टेशन बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में मिनी बस स्टेशन बनाने की कवायद तेज
विज्ञापन
खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास पर खुले में बस पकड़ते हैं लोग। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में एक बार फिर मिनी बस स्टेशन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर पालिका परिषद मेंहदावल बाईपास के निकट जमीन की तलाश में जुटी है। जमीन फाइनल होने के बाद परिवहन निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले का सृजन वर्ष 1997 में हुआ। तभी से बस डिपो की स्थापना की मांग उठती रही। कई जगह जमीन देखी गई, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आ गई। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मीरगंज में जमीन चिन्हित की गई और प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इसकी शासन से स्वीकृति मिलने के बाद करीब 14 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। वर्तमान में बस डिपो और कार्यशाला बनाने का कार्य चल रहा है। चूंकि निर्माणाधीन बस डिपो शहर से काफी दूर है, ऐसे में पालिका प्रशासन ने शहर के मेंहदावल बाईपास के निकट मिनी बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के बाद इसे मंजूरी नहीं मिली।
अब एक बार फिर मिनी बस स्टेशन बनाने की कवायद में नगर पालिका प्रशासन जुट गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल का कहना है कि मीरगंज में बस डिपो बन रहा है, वह शहर से काफी दूर है। ऐसे में मिनी बस स्टेशन की सख्त जरूरत है। इसके लिए मेंहदावल बाईपास के निकट जमीन देखी जा रही हे। जल्द ही इसका प्रस्ताव परिवहन निगम को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
00000000000000000000
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बसों के इंतजार की मजबूरी
वर्तमान में खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया हे, जहां खुले आसमान के तले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां स्थिति यह है कि न तो यात्री शेड बने हैं और न ही यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था की गई है। ऐसे में यदि मिनी बस स्टेशन बन जाए तो यात्रियों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। यात्री दिनेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने बताया कि खुले आसमान के तले बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मिनी बस स्टेशन की जरूरत है।
000000000000000
मेंहदावल बाईपास के निकट मिनी बस स्टेशन के लिए जमीन देखी जा रही है। जल्द ही जमीन फाइनल कर ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि इसकी मंजूरी मिल सके। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद