फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Education will be conducted in schools as per time table

Sant Kabir Nagar News: समय सारणी के अनुसार होगी स्कूलों में पढ़ाई

Fri, 31 May 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Education will be conducted in schools as per time table
संतकबीरनगर। प्राथमिक, कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में समय सारणी के अनुसार पढ़ाई होगी। प्रत्येक कक्षा में एक समय सारणी चस्पा की जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों से समयसारिणी बनाकर निर्धारित प्रारूप पर सूचना मांगी गई है। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन समय सारणी अलग-अलग होगी।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के जरिए निर्धारित की गई समयसारिणी शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवधि के अनुसार अलग-अलग की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में समय सारणी चस्पा की जाएगी। साथ ही विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी विद्यालय स्तर की समय सारणी चस्पा होगी। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सारणी बनाकर निर्धारित प्रारूप पर कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। ताकि सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जा सके। बीएसए ने कहा कि इसका उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाना है। साथ ही समयबद्ध कोर्स भी पूरा कराना है। समयसारिणी के अनुसार पढ़ाई करने से शिक्षकों पर भी जिम्मेदारी रहेगी। समयसारिणी के अनुसार शैक्षिक कार्य कराने की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। इसमें किसी तरह की लापरवाही के लिए संबंधित विद्यालय के स्टाफ के साथ संबंधित ब्लॉक के बीईओ भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed