फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Education: An effective medium for building a self-reliant India.

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रभावी माध्यम

Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Education: An effective medium for building a self-reliant India.
लोहरैया। हैंसर विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि रहे।
विज्ञापन

रैली में कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी, कंपोजिट विद्यालय कोचरी, पीएमश्री विद्यालय हैंसर बाजार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाग लिया। रैली सोनाड़ी, हैंसर बाजार, सोनडीहा मार्ग से निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है। कोई भी बच्चा नामांकन से छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि शिक्षा से ही शारीरिक मानसिक एवं चहुंमुखी विकास होता है। विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश का हर नागरिक शिक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारों एवं संदेशों के माध्यम से अभिभावकों एवं आमजन से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
रैली में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश राम, रामकरन पासवान, तथा एआरपी उमेश चंद्र मिश्र, दिग्विजय पांडेय, नितिन कुमार, इंद्रकेश, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed