{"_id":"676c7a2681eeeab39e07d0cc","slug":"economy-and-technological-development-got-new-momentum-during-atal-jis-reign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126098-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अटल जी के शासनकाल में अर्थ व्यवस्था एवं तकनीकी विकास को नई गति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अटल जी के शासनकाल में अर्थ व्यवस्था एवं तकनीकी विकास को नई गति मिली
Thu, 26 Dec 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिन के अवसर पर कलक्ट्रेट में महिला को किट देकर सम्मानित करते विधा
संतकबीरनगर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कलक्ट्रेट सभागार में लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा।
जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रभागियों को पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि पंडित अटल बिहारी के शासनकाल में देश की अर्थ व्यवस्था एवं तकनीकी विकास को नई गति मिली। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत करते हुए गरीबों असहायों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिला कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि उनकी कुशल विदेश नीति के कारण पूरे दुनिया में उन्हें लोक नायक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को भय, भूख एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का कार्य किया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी नौ प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रेरणात्मक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की अन्नप्राशन एवं गोद भराई की गई। मुख्यमंत्री आवास योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी सौंपी गई।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. भवनाथ पांडेय, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित आदि मौजूद रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला