फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Echoing from Chowk to Karbala...Ya Hussain Ya Hussain

Sant Kabir Nagar News: चौक से कर्बला तक गूंजा...या हुसैन या हुसैन

Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Echoing from Chowk to Karbala...Ya Hussain Ya Hussain
संतकबीरनगर। दसवीं मुहर्रम का जुलूस बुधवार को जनपद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। ताजियों के आगे नव युवकों की टोली, ढोल और ताशों के साथ लाठी-डंडे, तलवार, भाला आदि कलाओं का नजारा पेश करते दिखे। वहीं वातावरण में या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। देर रात आबादी से बाहर कर्बला में फातिहा के साथ करीब 750 ताजिये दफन किए गए।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में दसवीं मुहर्रम का जुलूस अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया सहित अन्य मुहल्ले से ताजियों के साथ निकाला गया। मेंहदावल चौक पर सभी जुलूस आकर मिले। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी आदि से हैरतंगेज कारनामे दिखाएं। वहीं ढोल-ताशा, झाल बजाकर अकीदत का नजराना पेश किया। विभिन्न आकारों में ताजिये आकर्षण का केंद्र रहे। इस पर्व को मुस्लिम समाज के शिया समुदाय के अलावा सुन्नी समुदाय के लोगों ने भी उपवास रखकर मनाया। नगर पालिका कार्यालय के पास चेयरमैन जगत जायसवाल ने ताजिये का स्वागत किया।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, मगहर में मुहर्रम की दसवीं का जुलूस शाम को परंपरागत तरीके से निकाला गया। यह जुलूस सूती मिल चौराहा व शेरपुर मुहल्ले से निकलकर अनजान शहीद मुहल्ले में एक साथ होकर बड़े जुलूस का शक्ल अख्तियार कर आगे बढ़ने लगा। इस दौरान जहां ढोल-ताशे बजाने में युवक मशगूल रहे। वहीं पर लोग गतका, लाठी, तलवार बाजी आदि खेलकर हैरतअंगेज कारनामे दिखाते रहे। इस दौरान कुछ लोग जुलूस में मर्सिया की भी गूंज रही। पायक बने लोग ताजियों को हाथ के बने पंखों से हवा देते हुए या हुसैन की सदा बुलंद कर रहे थे। जुलूस देर शाम अनजान शहीद से निकलकर तकिया बाजार पहुंचने के बाद कुछ देर रुककर नई बाजार पहुंचा, जहां जुलूस में शामिल युवाओं ने करतब दिखाए। इसके बाद शेरपुर चौराहे पर कोतवाली पुलिस व पुलिस चौकी मगहर के पुलिस कर्मियों को ताजिया कमेटी के लोगों ने सम्मानित किया। इसके बाद देर रात तक ताजिये शेरपुर में स्थित ईदगाह के पास मसनवीं कर्बला में दफन किए जाते रहे। फातिहा के बाद मुल्क व विश्व में शांति की दुआएं मांगी गई। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों धौरहरा, गड़सरपार, मोहम्मदपुर कठार, मोहद्दीनपुर, भरपुरवा, गिरधरपुर, कोडरी आदि गांवों में भी दसवीं मुहर्रम का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस मौके पर सीओ सदर ब्रजेश सिंह, कोतवाल सतीश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, एसआई अशोक सिंह, दीवान मिथलेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी से बनी ताजिया, लोगों के आकर्षण का केंद्र रही

मगहर। शेरपुर मुहल्ले में आंध्र प्रदेश से बनकर आयी चांदी की ताजिया को वहां स्थित चौक पर रख गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सभासद प्रतिनिधि सुहेल अख्तर ने बताया कि शेरपुर स्थित चौक के मालिक अब्दुल मन्नान के बेटे आंध्र प्रदेश में रहकर कार्य करते हैं। उनकी मिन्नत रही कि एक दिन वह अपने चौक पर चांदी की ताजिया रखेंगे। जो मिन्नत पूरी होने पर 18 इंच ऊंची चांदी से बनी ताजिया मंगलवार की देर रात रखी गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
परंपरागत तरीके से निकला मुहर्रम का जलूस
बेलहर। क्षेत्र के मंझरिया पठान, खटियावां, कुसुरु कला, रेहरवा, बेहनिया, कुल्हड़िया, तमहवा, सगरवा, गोरहवा, बेलवा सेंगर, मोतीपुर, पसनारा, लोहरसन, रमवापुर मिश्र, बेलवा मिश्र आदि गांव के कर्बला में ताजिया दफन किए गए। मेले में आई ताजिया के सामने अकीदतमंदों ने शीश नवाकर इमाम हुसैन को याद किया। इस दौरान अकीदतमंदों ने गरीब को खिचड़ी खिलाई। जमकर लोगों ने सदका-खैरात की। मुहर्रम पर लगे मेलों में बच्चों व महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। कई प्रकार के खिलौनों, मिठाई व कास्मेटिक सामानों से सजी दुकानों से खरीदारी भी की। इस दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी मेंहदावल जयराम पांडेय, एसओ जितेंद्र कुमार, सीओ केशवनाथ, एसडीएम उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, प्रधान रविअउवल, अतीक अहमद, हरीश राय, राजू राय आदि मौजूद रहे।
बखिरा में मुहर्रम का जुलूस शांति पूर्ण निकला
बखिरा। मंगलवार को बखिरा कस्बे की ताजिया समेत महला, नौरो, छपिया, गौरा, तरकुलवा गांव में स्थापित तजिया शांतिपूर्वक कर्बला में दफन हो गई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

दोपहर में नई बाजार से होकर ताजिया को मंगल बाजार, शनिचरा बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज, पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा होते हुए अमरडोभा स्थित कर्बला में तजिया को दफन करा दिया गया। महला, पकड़िया से आए ताजिया का प्राइमरी स्कूल पर मिलन हुआ, जबकि नौरो से आए ताजिया का मिलन इंटर काॅलेज तिराहे पर हुआ। इस दौरान तजियादार जुलूस में ढोल-नगाड़ा व ताशा बजाते हुए चल रहे थे। मेले में मिठाई, चाट, खिलौने, गुब्बारे की लगी दुकानों पर बच्चों व महिलाओं ने खूब खरीदारी की।

इस दौरान एसओ श्याममोहन, एसआई विनोद यादव, शैलेंद्र सिंह मनोज कुमार, अनिल कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पूरे मुस्तैदी से जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed