{"_id":"6929f5bcdd39ad38600b91ea","slug":"ecce-educator-recruitment-candidates-created-ruckus-on-the-second-day-also-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142014-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों ने किया हंगामा्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों ने किया हंगामा्
Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ईसीसीई एजूकेटर अभ्यर्थी । संवाद
संतकबीरनगर। खाली हुए कंपोजिट स्कूलों में स्थापित होने वाली बाल वाटिकाओं में बच्चों को पढ़ाने के लिए हो रही ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती में धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी हंगामा किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों की मांग थी कि ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती मेरिट से की जाए, न कि रैंडमाइज सूची के जरिये। यह अन्याय पूर्ण है।
डीएम कार्यालय पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने डीएम को भर्ती के संबंध में शासनादेश दिखाया कि भर्ती मेरिट के आधार पर ही कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन मऊ की भर्ती एजेंसी एनआईटी कंप्यूटर विभाग के साथ धांधली कर रही है।
इससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। लकी ड्रा में जो अभ्यर्थी अयोग्य होंगे, वह भी भर्ती हो जाएंगे और योग्य अभ्यर्थी पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे। उनका कहना था कि भर्ती एजेंसी के द्वारा बाहर के जिलों से लाकर अपने लोगों को भरा जा रहा है। पिछली बार भर्ती शुरू की गई थी तो 900 फार्म आए थे। निरस्त होने के बाद जब भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है तो 2048 फार्म आए हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, अभ्यर्थियों ने अपने सभी गुणांक के साथ ही पूरा पता और अन्य मांगी गयी सूचनाओं को पोर्टल में अंकित किया था तो जब काउंसिलिंग की सूची निकाली गई तो अभ्यर्थियों के पिता का नाम और पता भी गायब कर दिए गए। यही नहीं, किसका कितना गुणांक है, यह भी गायब कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों का गुणांक 80 तक है, उनके सूची में नाम ही नहीं हैं, और जिन अभ्यर्थियों के गुणांक 40 और 45 हैं उनके नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
डीएम ने सारी बातों को ध्यान से सुना और अभ्यर्थियों की समस्याओं के उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने मौके पर मुख्य विकास अधिकारी को भी बुलवाया और अभ्यर्थियों की समस्याओं का युक्तियुक्तपूर्ण तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया।
ल