फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Earlier also the employees of the company have tried to cheat the villagers.

Sant Kabir Nagar News: पहले भी कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से की है ठगी की कोशिश

Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Earlier also the employees of the company have tried to cheat the villagers.
-धनघटा के तीन गांवों में झांसा देकर रुपये जमा करने के प्रयास पर ग्रामीणों ने किया था हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में प्राइवेट फाइनेंस कंपनियाें के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से पूर्व में ठगने की कोशिश की है। धनघटा क्षेत्र में तीन साल पहले इस तरह का मामला सामने आया था। तब ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रुपये जमा करने से इन्कार कर दिया था।
क्षेत्र के कटरा, कटार मिश्र और बसवारी गांव में वर्ष 2023 में प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों ने ग्रामीणाें को झांसा देकर ठगने की कोशिश की थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। साथ ही रुपये जमा करने से इंकार कर दिया था। कर्मचारी ग्रामीणों से रुपये जमा करने का दबाव बना रहे थे। ब्याज अधिक जमा करने को कह रहे थे, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया और हंगामा कर रुपये जमा करने से मना कर दिया। पुलिस से शिकायत तक बात पहुंची तो सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन

00000000000000000000000
महुली में भी कर्मचारियों ने लिया था झांसे में
महुली क्षेत्र के देवरिया गंगा के कुनौला टोला में माइक्रो फाइनेंस एजेंटों ने महिलाओं को बीमा और कर्जमाफी का झांसा देकर अगस्त 2025 में फंसाया था। गांव की कई महिलाओं ने उनके झांसे में आकर रुपये जमा किए थे, बताया जाता है कि कुनाैला टोला में एक व्यक्ति ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed