फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Duty serious, now will be the duty of two surgeons in sterilization camp

विभाग गंभीर, अब नसबंदी शिविर में दो सर्जनों की रहेगी ड्यूटी

Thu, 10 Jan 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Duty serious, now will be the duty of two surgeons in sterilization camp
विभाग गंभीर, अब नसबंदी शिविर में दो सर्जनों की रहेगी ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को महिलाओं की नसबंदी के दौरान सर्जन की ओर से चीरा लगाकर छोड़ देने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अफसरों ने इस मामले में किरकिरी के बाद अब नसबंदी शिविर में एक अतिरिक्त सर्जन उपलब्ध रहने की व्यवस्था कर रहा है। इससे आपात स्थिति से निबटने मेें मदद मिलेगी।  


अब नसबंदी का ऑपरेशन काफी सरल व सुरक्षित हो गया है। फिर भी ऑपरेशन के नाम से लोग डर जाते हैं। जिला अस्पताल में हुई घटना ऐसे डर को और बढ़ा देती है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए भी सबक है। जिस वक्त आशा कार्यकर्ता व परिजन सीएमओ व सीएमएस से अपने घर की महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराकर टांका लगवाने की मांग कर रहे थे, उस वक्त जिला अस्पताल में कोई सर्जन मौजूद नहीं था। अगल-बगल के अस्पतालों में भी कोई नहीं था। लिहाजा बस्ती के एडी हेल्थ को सूचना देकर मदद मांगनी पड़ी थी। गनीमत यह रही कि बस्ती जिले में तैनात डॉ. एसआर कन्नौजिया उस वक्त खलीलाबाद में मौजूद थे और वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर जिला अस्पताल पहुंचकर नसबंदी की प्रक्रिया पूरी कराई। इससे महिलाओं की जान बची और परिजनों का गुस्सा कम हुआ। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह का कहना है कि अगले शिविरों में दो सर्जनों की व्यवस्था रहेगी। उध्रर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान हाईरिस्क की श्रेणी की गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों ने जांच की। साथ ही उन्हें परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed