{"_id":"66d574b21bf6069a8e0c0fb6","slug":"during-the-development-works-of-dm-sant-kabir-nagar-street-vendors-will-given-other-places-at-intersections-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास व रोजगार: संतकबीर नगर DM की पहल- ठेले- खोमचे वालों को मिलेगी अलग जगह- नहीं होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास व रोजगार: संतकबीर नगर DM की पहल- ठेले- खोमचे वालों को मिलेगी अलग जगह- नहीं होंगे प्रभावित
Mon, 02 Sep 2024 01:48 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:48 PM IST
सार
शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यहां पर फुटपाथ का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। जो जगह बची है वहां ठेला-खोमचा वालों का कब्जा है। इससे आने-जाने में लोगों को समस्या हो रही है। विकास के दौरान इनका रोजाना का रोजगार प्रभावित न हो डीएम ने इनके लिए दूसरी जगह की तलाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मेंहदावल में सुंदरीकरण के दौरान ठेले वाले हटाए जाएंगे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए भी प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास के आस-पास बने फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए अलग से जगह दी जाएगी। इस स्थान पर ठेले खोमचे वालों की दुकानें लगवाई जाएंगी। साथ ही सड़क पर गाड़ी न खड़ी हो, इसके लिए भी प्रबंध किए जाएंगे। जमीन चिह्नित करने का कार्य शुरू हो गया है।
शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यहां पर फुटपाथ का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। जो जगह बची है वहां ठेला-खोमचा वालों का कब्जा है। साथ ही सड़क पर ही वाहन खड़ा हो रहे हैं, जिसके कारण आने-जाने में लोगों को समस्या हो रही है।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
ॉऐसे में डीएम ने निर्देश दिए गए हैं कि ठेला-खोमचा लगाने वालों को दूसरे स्थान पर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही सड़क पर खड़ा होने वाले वाहनों को वहां से दूर किया जाए। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ठेला- खोमचा को अलग जगह देने के लिए जमीन चिन्हित करने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही ठेला- खोमचा वालों को यहां से हटा दिया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मेंहदावल बाईपास पर ठेला-खोमचा लगाने वालों तथा सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए गए है। जल्द ही नए जगह पर ठेला-खोमचा वालों को व्यवस्थित कराया जाएगा।