{"_id":"69431565d07c98d8bf09bfc5","slug":"due-to-the-fog-buses-and-trains-are-running-late-causing-increased-inconvenience-for-passengers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142933-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोहरे के चलते बस और ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोहरे के चलते बस और ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए लोग । संवाद
संतकबीरनगर। घने कोहरे ने परिवहन व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। बसों की रफ्तार भी थम गई है। इससे यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
पिछले दो दिनों से घने कोहरे का असर दिख रहा है। बुधवार को तो सुबह काफी घना कोहरा रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गाें पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। लखनऊ से खलीलाबाद की जो दूरी बस से पांच घंटे में पूरी हो रही है, वह अब आठ घंटे से ज्यादा समय में पूरी हो पा रही है। लखनऊ से आए यात्री रमेश चंद्र, दुर्गेश आदि ने बताया कि करीब साढ़े आठ घंटे में यात्रा पूरी हुई।
विज्ञापन
रास्ते में कई जगह घने कोहरे के कारण बस की रफ्तार काफी कम हो गई थी। दूसरी तरफ ट्रेनें भी लेट लतीफी का शिकार हुई हैं।
डाउन गोरखधाम एक्सप्रेस जो बठिंडा से गोरखपुर चलती है वह करीब 4.25 घंटे देर से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची, जबकि डाउन शहीद एक्सप्रेस जो अमृतसर से जय नगर जाती है वह करीब तीन घंटे 10 मिनट देर से पहुंची। अप आम्रपाली एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी देर से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर परिवार को रिसीव करने आए जय प्रकाश ने बताया कि ट्रेन लेट होने से काफी देर तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।