फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to separation from his wife, the young man committed suicide by hanging himself.

Sant Kabir Nagar News: पत्नी के वियोग में युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Mon, 18 Sep 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Due to separation from his wife, the young man committed suicide by hanging himself.
करौंदा गांव में हुई घटना, छत के कुंडे से लटक रहा था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के करौंदा गांव में एक युवक ने पत्नी के घर छोड़ कर मायके चले जाने की वजह से वियोग में फंदे से लटक कर रविवार शाम जान दे दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की यही वजह बताई। जबकि पीड़ित मां ने सिर्फ बेटे के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

करौंदा निवासी 32 वर्षीय संदीप पुत्र घनश्याम की रविवार शाम को कमरे में छत के कुंडे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप दो भाई हैं। छोटे भाई की शादी नहीं हुई है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है। संदीप के पिता घनश्याम उर्फ कबाडी की पांचं माह पूर्व मौत हो गई थी। संदीप बीमार मां सुनीता, एक बेटा (10) एक बेटी आठ वर्ष के साथ घर पर रहता था। उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। पत्नी एक माह पूर्व घर छोड़कर चली गई। तभी से वह अवसाद में रहता था। रविवार शाम चार बजे संदीप ने घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। पीड़ित के घर पर लोगों की भीड़ जुटी थी। हर किसी के जुबान पर दोनों बच्चो को लेकर चर्चा थी कि बच्चों की परवरिश कैसे होगी। मां छोड़कर चली गई है। इधर, बच्चों के पिता की मौत हो गई। एसओ श्याममोहन ने बताया कि पीड़ित मां सुमित्रा देवी ने लिखित दिया है कि बेटे ने आत्महत्या कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed