फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to hard work of clerk, teachers got dearness allowance within 24 hours

Sant Kabir Nagar News: लिपिक की कर्मठता से शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर मिला महंगाई भत्ता

Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to hard work of clerk, teachers got dearness allowance within 24 hours
बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग के कर्मचारी तनुज कुमार श्रीवास्तव।
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा विभाग में तैनात लिपिक ने शासनादेश जारी होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षकों को महंगाई भत्ता देने का रिकाॅर्ड बनाया है। दिवाली से पहले शिक्षकों के खाते में रकम भी पहुंच जाएगी। विभाग ने कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शासन ने छह नवंबर को परिषदीय शिक्षकों को वेतन में महंगाई भत्ते की मासिक दर को 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। जिसकी स्वीकृति एक जुलाई से मिली है। दीपावली के देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में तैनात करीब 3200 शिक्षकों को महंगाई भत्ता का लाभ देने के लिए लेखा विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक तनुज प्रकाश श्रीवास्तव ने तेज कार्य करते हुए सभी शिक्षकों के महंगाई भत्ते व देयकों के भुगतान की पत्रावली 24 घंटे में कोषागार को भेज दिया। जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों का भुगतान शासनादेश जारी होने के करीब 48 घंटे के भीतर संभव हो सका है। इससे अब शिक्षको के खाते में कोषागार से रकम भेजी जा सकेगी। यह दिवाली के पूर्व शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अभिनय कुमार सिंह ने बताया कि यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि 24 घंटे के अंदर शिक्षकों को बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान हुआ है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक तनुज श्रीवास्तव ने बेहतर कार्य किया है। उनको इसके लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। तनुज के इस कार्य पर बीएसए अमित सिंह, डीसी रजनीश वैद्यनाथ, डीसी बजरंगी लाल, डीसी नवीन दुबे, डीसी एचएन त्रिपाठी, स्टेनो विजय कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed