फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to encroachment on the drain, cleaning is not being done, waterlogging can become a problem.

Sant Kabir Nagar News: नाले पर अतिक्रमण से नहीं हो रही सफाई, जलभराव बन सकती है मुसीबत

Sat, 11 May 2024 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 May 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Due to encroachment on the drain, cleaning is not being done, waterlogging can become a problem.
-15 जून से सक्रिय हो जाता है मानसून, बरसात के मौसम में जूझता है शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के कई इलाकों में नालों के ऊपर लोगों ने चबूतरा बना लिया है, तो कई जगह नाला दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा नालियों पर ठेले वालों ने कब्जा जमा रखा है। ऐसे में मानसून सक्रिय होने पर नाले ओवरफ्लो हो जाएंगे। जिससे सड़कों पर नाले का गंदा पानी फैल जाएगा और शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही लोगों की मुसीबत भी बढ़ जाएगी। बावजूद इसके पालिका प्रशासन सिर्फ आश्वासन तक ही सिमटा हुआ है।

आजाद चौक लोगों ने नालों पर बनाया चबूतरा

शहर के आजाद चौक के आसपास जल निकासी के लिए बनाए गए नालों पर लोगों ने चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया है। यहां पर बकायदा दुकानें लग रही हैं। जिसके चलते सफाईकर्मी नालों की सफाई नहीं कर पा रहे हैं। नाला अक्सर जाम हो जा रहा है और ओवरफ्लो होकर नाले का गंदा पानी सड़क की पटरियों पर बहता रहता है। पिछले दिनों इस समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


गोला बाजार में कई जगह नाला नहीं दिखता
गोला बाजार में लोगों ने नालों पर अतिक्रमण कर लिया है। स्थिति यह है कि कई जगह नाला दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसके कारण नालों की सफाई करने में दिक्कत आ रही है। यहां नगर पालिका प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखलिसपुर तिराहे पर ठेलेवालों का कब्जा
मुखलिसपुर तिराहे पर नालों पर तो कब्जा है ही ठेलेवालों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। जब मानसून सक्रिय होगा तो यह नाले ओवरफ्लो हो जाएंगे। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी। इसके बाद भी पालिका प्रशासन नहीं चेत रहा है। पिछले वर्ष नालों के जाम होने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

एचआर इंटर कॉलेज के सामने नालों पर कब्जा
शहर के एचआर इंटर कॉलेज के आसपास नालियों पर कब्जा कर चबूतरा बना लिया गया है। लोग चबूतरे पर दुकाने लगा रहे हैं। नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में मानसून सक्रिय होने के बाद जलभराव की समस्या बनेगी और लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी।

नेदुला में नहीं हुई नाले की सफाई
नेदुला में जलनिकासी के लिए बना नाला जाम पड़ा है। जिसके कारण दुर्गंध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। पालिका प्रशासन ने समय रहते साफ-सफाई नहीं कराई तो समस्या बढ़ सकती है।


नालों पर जिन लोगों ने चबूतरा बना लिया है, उन्हें चेतावनी दी गई थी। कुछ जगह पर अतिक्रमण हटाया भी गया था। चूंकि चुनाव की व्यस्तता है। इसके बाद अभियान चलाकर कब्जा हटवाया जाएगा। नालों की सफाई कराई जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed