फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to crisis fertilizer distributed in supervision of police

पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुई खाद

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to crisis fertilizer distributed in supervision of police
पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुई खाद
विज्ञापन

मेंहदूपार। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार स्थित साधन सहकारी समिति पर सोमवार सुबह डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर क्षेत्र के किसानों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और अपनी निगरानी में खाद का वितरण कराया।

साधन सहकारी समिति के सचिव रामशंकर शुक्ल ने बताया कि समिति पर खाद आई थी। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों को आश्वासन दिया गया कि सभी को खाद मिलेगी। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद सहमति बनी कि एक आधार कार्ड पर चार बोरी डीएपी दी जाएगी। जिस पर कुछ किसान सहमत हुए और खाद वितरण का काम शुरू हो पाया। इस दौरान उमाशंकर शुक्ल, प्रेम कुमार, महेंद्र सिंह, अर्जुन पांडेय, संतूराम, रामशंकर पांडेय, चंद्रदेव साहनी, शैलेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed