फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   due to cold wollen market became hot

ठंड में गर्म हुआ बरदहिया बाजार, व्यापारियों के चेहरे खिले

Mon, 08 Jan 2018 12:08 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Mon, 08 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
due to cold wollen market became hot
cold wave - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से कोहरे व ठंड के कारण बरदहिया बाजार में रौनक बढ़ गई है। ठंड से परेशान लोग बाजार में पहुंचकर ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बिक्री बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए है, लेकिन बाजार में समस्याओं को चलते उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि खुले आसमान तले उन्हें दुकानें लगानी पड़ रही है। 
विज्ञापन

दिसंबर माह के शुरूआत में ठंड का असर काफी कम था, जिसके कारण व्यापारी ऊनी कपड़ों की बिक्री धीमी रहने से पूंजी फंसने को लेकर मायूस थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में ऊनी कपड़ा खरीदने वालों की भीड़ बरदहिया बाजार में बढ़ गई है। रविवार को दिनभर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिसके कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझना पड़ा।  जल्द दूर होंगी समस्याए
विज्ञापन

बरदहिया बाजार में जो भी समस्याएं है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। बाजार में जब तक सार्वजनिक शौचालय नहीं बन जाता है तब तक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। जाम की समस्या के साथ ही अन्य को दूर करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना सिंह-ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed