फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to change in weather, patients suffering from fever, vomiting and diarrhea increased in the hospital.

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज

Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients suffering from fever, vomiting and diarrhea increased in the hospital.
-जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे हैं 80 के करीब मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के चलते मौसम में बदलाव आया है। इसके साथ ही अस्पताल में उल्टी दस्त व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सकों के पास ऐसे मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज पहुंचते हैं। वर्तमान में उल्टी दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में बुधवार को फिजीशियन डॉ एपी मिश्र और डॉ कुमार सिद्धार्थ के पास करीब 80 मरीज पहुंचे। मरीज संगीता, अनवारूल, अब्दुल्ला का कहना है कि पेट दर्द और उल्टी की समस्या थी। जिसे दिखाने आए थे। चिकित्सक ने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है। यही हाल अन्य मरीजाें का रहा।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम में बदलाव से बरसात के बाद वायरल और वैक्टीरिया तेजी से पनप रहे हैं। जिससे बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर है। जिस वजह से लोग बुखार की चपेट में जल्दी आ रहें है। गलत खानपान की वजह से लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी बढ़ी है। बिना धुले हुए फल, सब्जी खाने से कीटाणु पेट में चले जाते है। जिसकी वजह से इंफेक्शन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखें ख्याल
- गदंगी वाली जगह पर न जाएं
- धुले हुए फल, सब्जी खाएं
- आसपास पानी एकत्र न होने दें
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- साफ-सफाई का ध्यान रखें
- चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed